फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दंपती का विवाद सुलझाने पहुंचे रिश्तेदार, पंचायत में चलीं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार में दंपती के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए हुई रिश्तेदारों की पंचायत अचानक हिंसा में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में लाठी-डंडे चल गए। इसमें महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहमदगंज निवासी देवशरण का पत्नी ओमरानी से बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी और सास शोभा देवी को फोन कर बेटी को ले जाने के लिए कहा। इसके बाद खखरेरू थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी सास शनिवार सुबह कुछ रिश्तेदारों के साथ दामाद के घर पहुंची।
समझौते के दौरान किसी बात पर देवशरण और उसके चाचा झंडे के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में देवशरण और पिता राममनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से झंडे, माया, गोलू और रामदत्त जख्मी हुए। कुल छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

देवशरण की पत्नी ओमरानी की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के झंडे, माया, गोलू और रामदत्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें