फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी से छह माह पूर्व युवती ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
फोटो-31-शर्मिला। फाइल फोटो
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में युवती ने दूर शादी तय करने से नाराज होकर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी मातादीन की पुत्री प्रमिला देवी (20) की शादी 19 अप्रैल 2026 को होनी तय हुई थी। पिता ई-रिक्शा चालक हैं। वे दोपहर को ई-रिक्शा लेकर निकले थे। मां खेत गई थी। खेत से मां शाम को घर लौटी।
उसने बेटी को कमरे में दीवारों के सहारे रखे बांस पर दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। शोर मचाकर मां ने पड़ोसियों को बुलाया। फंदे से प्रमिला को उतारा गया, लेकिन देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि प्रमिला देवी की शादी मेरठ जिले में तय की थी। उसकी दो अन्य बेटियों की शादियां भी मेरठ में हुई हैं। बेटी दूरी की वजह से शादी नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

फोटो-31-शर्मिला। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें