फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रास डे पर छह ने किया रक्तदान

Tue, 09 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
विज्ञापन
ऋषभ पटेल से जानकारी लेते डीएम मदन पाल आर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। रेडक्रास-डे पर सोमवार को सदर अस्पताल की ब्लड बैंक यूनिट में डोनेशन कैंप लगा। दूसरों की जिंदगी बचाने से जुड़े इस अहम कैंप में हिस्सा बनने को तमाम लोग सामने आए।  
विज्ञापन

सुबह सवा दस बजे डीएम मदन पाल आर्य ने ब्लड डोनेशन कैंप का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने महादानियों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि समाज में कई तरह के पुण्य कमाए जा सकते हैं। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है। तमाम लोग खून के अभाव में दम तोड़ देते हैं। ऐसे में रक्तदान जरूरी है। यह वह कार्य है जिससे न सिर्फ आप दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं। डीएम ने रक्तदान कर रहे पटेल नगर निवासी ऋषभ पटेल के कई बार महादानी बनने की बात जानकर उनके जज्बे को सराहा। इसके बाद उन्हाेंने रक्त भंडारण का भी जायजा लिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, सीएमएस डॉ. हरगोविंद सिंह, डॉ. केके पांडेय, डॉ. तेजमान सिंह भी मौजूद रहे।

यह रहे रक्तदाता-
धर्मेंद्र कुमार टीबी हास्पिटल, संदीप  सिंह टीबी हास्पिटल, ऋषभ पटेल पटेल नगर, प्रवीण कुमार शहर, भक्तदास सदर अस्पताल कैंपस और अवधेश कुमार टीबी हास्पिटल।
विज्ञापन


इन्हाेंने कराया रजिस्ट्रेशन-
राजेंद्र साहू अध्यक्ष नेहरू युवा संगठन टीसी, नीरज मिश्र हरिहरगंज, शैलेश श्रीवास्तव सीएमओ दफ्तर, पूजा देवी नऊवाबाग, आशाराम गंगा नगर कालोनी, डॉ. वीरेंद्र कुमार नेहरू युवा संगठन टीसी।  
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें