फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के खंती में जाने से एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 09 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। बाइक में बिना हेलमेट ट्रिपलिंग करने से सोमवार की शाम एक युवक की जान चली गई। बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। इस हादसे में बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खखरेरू थाना क्षेत्र के आलमपुर गेरिया गांव के गुरु प्रसाद की बेटी सुनीता की शुक्रवार को बरात आई थी। सुनीता के बुआ के लड़के सुनील और विजय भी शामिल होने आए थे। इन दोनों को रक्षपालपुर छोड़ने के लिए सुनीता के दादा संगम का बेटा तीरथ उर्फ टमाटर (18) बाइक से खागा जा रहा था। पचमई गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से खंती में जा गिरी। इस हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे तीरथ के सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोट आईं। तीनों को सरकारी एंबुलेंस से हरदो सीएचसी लाया गया, जहां तीरथ को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हादसे में घायल सुनील और विजय को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें