फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाइयों के बीच समझौते की छह कोशिशें रहीं नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। जहर खाने से कारोबारी की मौत के मामले में पुलिस ने सभासद, भाई और भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पत्नी ने आरोप लगाया कि विवाद सुलझाने के लिए पति ने छह बार समझौते का प्रयास किया, लेकिन जेठ तैयार नहीं हुए। आखिरकार पति ने जान दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मीरखपुर निवासी जयप्रकाश साहू (51) ने शनिवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। फेसबुक पर सुसाइड नोट वायरल होने के बाद पत्नी नीलम ने बड़े भाई ओमप्रकाश साहू, भाभी अर्चना साहू और सभासद महेंद्र साहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
नीलम का आरोप है कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर स्थित दाना-पट्टी का कारोबार और कारखाना दोनों भाइयों ने मिलकर खड़ा किया था। इसे स्थापित करने में जयप्रकाश की अहम भूमिका थी। कारोबार बढ़ने के बाद ओमप्रकाश ने जयप्रकाश को कारखाने से अलग कर दिया। उस समय 21 लाख रुपये देने की बात हुई थी, लेकिन डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी रकम नहीं दी गई।
विज्ञापन

नीलम के मुताबिक विवाद सुलझाने के लिए सभासद महेंद्र साहू की मध्यस्थता में छह बार बैठक हुई। मौत से चार दिन पहले भी उनकी मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी। आरोप है कि इस दौरान जेठ ओमप्रकाश ने रुपये देने से इन्कार करते हुए शर्त रखी कि रकम तभी मिलेगी, जब जयप्रकाश दाना-पट्टी कारखाना नहीं चलाएंगे।
नीलम ने बताया कि कारखाने से अलग होने के बाद जयप्रकाश करीब डेढ़ वर्ष तक बेरोजगार रहे। घर का खर्च चलाने के लिए उन्होंने गुटका, कुरकुरे और चिप्स की दुकान खोली थी। आर्थिक स्थिति बिगड़ने और विवाद का समाधान न होने से वह परेशान रहते थे। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी पकड़ से दूर हैं। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें