फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में निर्माण के विवाद पर हंगामा, छह लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्ष के कई लोग आमने-सामने आ गए। पीआरवी पुलिस के सामने स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली से आई फोर्स ने छह लोगों को गिरफ्तार कर मामला ठंडा किया।
विज्ञापन

बकंधा गांव निवासी अंसार रास्ते पर वाहनों को खड़ा करता है। उसके पड़ोसी सैयद अली उसी जगह पर सीढ़ियों का निर्माण करा रहा था। शुक्रवार को निर्माण का विरोध करने पर विवाद हो गया। दोनों ओर से कई लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पीआरवी पुलिसकर्मियों के सामने दोनों पक्षों में झड़प होने लगी।
विवाद बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने कोतवाली को सूचना दी। इस पर दरोगा कैलाश नाथ फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों से अंसार, रज्जब अली, निसार, सरफराज, यासीन पुत्र गरीबे, यासीन पुत्र मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज प्रेमपाल यादव ने बताया विवाद के कारण गांव में दहशत थी। आरोपियों के खिलाफ 7 सीएल और महामारी अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। विवाद के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ है जिसकी पड़ताल कर आरोपियों पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें