कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पति बेटा समेत चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थरियांव थाना क्षेत्र से सचौली गांव निवासी बछराज (30) पिता इंद्रपाल (60) मां फूलमती( 50) और परिवार की अनीता (30) पत्नी ननकू, प्रियंका (18) पुत्री गोरेलाल को कार से लेकर शहर आ रहे थे।
थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर के पास कार बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। कार को पलटा कर सीधा किया गया। उसके बाद किसी तरीके से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
हंसवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने फूलमती को मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों को भर्ती किया गया है। चौकी प्रभारी डीडी सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।