फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह हजार ने छोड़ी परीक्षा, एक मुन्नाभाई पकड़ा गया

Fri, 19 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में करीब साढ़े छह हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इधर, पहली पाली में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज पनी में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद उसे निजी मुचलके पर छोड़ा गया। उधर, परीक्षा पूरी होने के बाद तीन संकलन केंद्रों पर सील कापियां जमा कराई गईं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में कुल 75 हजार 406 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुबह साढे़ सात बजे पहली पाली में शुरू हाईस्कूल के अनिवार्य हिंदी विषय की परीक्षा में 42,322 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 4,566 बच्चे परीक्षा देने नहीं आए। इस तरह से हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 37 हजार 756 परीक्षार्थी ही शामिल हुए।

जिलेभर के कुल 148 केंद्रों में हुई परीक्षा में 75 में डीएम ने लेखपालों को स्टेटिक नियुक्त करके परीक्षा संपन्न कराई। शहर के लालबहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज में शहर के ही न्यू हैपीडेल इंटर कालेज के छात्र  के स्थान पर शहर का ही एक युवक परीक्षा देते पकड़ा गया।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक अभिताभ शरन सिंपल ने पकड़े गए मुन्नाभाई के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरी पाली की दोपहर दो बजे शुरू परीक्षा में 33 हजार 84 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें 1912 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस तरह से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 31 हजार 172 परीक्षार्थी ही शामिल हुए।

दूसरी पाली की परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। उधर, सुबह की पाली में शुरू परीक्षा में अफरातफरी का माहौल रहा। यही कारण है अधिकांश केंद्रों में दस से पांच मिनट विलंब से परीक्षा शुरू हो पाई।

पहले दिन दोनों पालियों की परीक्षा में डीआईओएस, डायट प्राचार्य, बीएसए, वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक, सह डीआईओएस के सभी पांचों सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें