फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीयन नहीं कराया तो लाभ से होंगे वंचित

Thu, 18 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग कार्यालय में पंजीयन कराना भूले तो सरकार की 14 लाभकारी योजनाओं से वंचित रह जाएंगे। पंजीयन कराने वाले श्रमिकों को शिशु हित लाभ, मातृत्व हित, पुत्री विवाह अनुदान, बीमा समेत अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त ने तीनों तहसीलों के लेबर इंस्पेक्टरों को मौके पर जाकर श्रमिकों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।
श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों के हित के लिए योजनाएं संचालित तो हो रही हैं, लेकिन पंजीकरण का काम सुस्त है। प्रदेश सरकार की श्रम विभाग में श्रमिकों के लिए 14 लाभकारी योजनाएं संचालित हैं।

श्रम विभाग के मुताबिक अब तक 25 हजार श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। जनवरी और फरवरी माह में अब तक चार हजार पंजीयन कराए गए हैं। सहायक श्रमायुक्त एमयू फारूकी ने बताया कि श्रमिकों का पंजीयन करके योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इसके अलावा तीनों तहसीलों में कैंप लगाकर श्रमिकों को योजना में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
श्रमिकों के लाभ के लिए शिशु हित लाभ योजना, मातृत्व हित लाभ योजना, पुत्री विवाह अनुदान योजना, बालिका मदद योजना, अक्षमता पेंशन योजना, दुर्घटना सहायता योजना, मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, आवास सहायता योजना, पेंशन योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, साइकिल सहायता योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, मेधावी छात्र योजनाएं शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें