फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: भाभी की मौत, ननद ने बच्चों को तालाब में फेंका, पुलिस कर्मियों ने कूदकर बचाई मासूमों की जान

Sat, 15 May 2021 10:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में एक महिला के सिर पर इस कदर हैवानियत सवार हुई कि उसने अपनी भाभी के दो मासूम बच्चों को तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन
मृतका और उसके बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में चौडगरा के बड़ौरी गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देर रात मृतका की ननद ने उसके दो मासूम बच्चों को तालाब में फेंक दिया। इसकी जानकारी गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तो तुरंत मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने तालाब से बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले गई।
विज्ञापन


मृतका के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल्यानपुर थानाक्षेत्र के बड़ौरी गांव निवासी अवधेश तिवारी की शादी बिंदकी के पैगंबरपुर गांव निवासी लाले मिश्रा की बेटी सोमिल (32) के साथ 2015 में हुई थी। शुक्रवार दोपहर सोमिल की घर में तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे कानपुर ले गए।
विज्ञापन

सूचना जब लाले मिश्रा को मिली तो वह शाम करीब सात बजे अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि सोमिल की मौत हो चुकी है। डाॅक्टर ने जहर खाने की जानकारी दी। पिता ने कल्यानपुर थाने में सूचना दी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे और उन्होंने ही उसे जहर खिलाकर मार डाला है।

मामले की जानकारी के बाद रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ शुरू की। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे ननद शीलू सोमिल के बेटे कुश (5) और रंजीत (3) को लेकर बाहर निकली। बच्चों के रोने की आवाज गांव के एक व्यक्ति ने सुनी तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती शीलू ने बच्चों को घर से कुछ दूर स्थित तालाब में फेंक दिया था।

सूचना पर पीआरवी के सिपाही नितेश मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, चालक मान सिंह तालाब के पास पहुंचे और कम पानी में पड़े दोनों बच्चों को तालाब से सुरक्षित निकाला, फिर थाने ले आए। इंस्पेक्टर कल्यानपुर केशव वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुर रामप्रताप तिवारी, ननद शीलू, देवर अशोक, सास कमला, पति अवधेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति अवधेश व सास कमला की गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें