फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाईकर्मी का शव देख बीमार पत्नी बेहोश

Fri, 17 Feb 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
घर में शव आते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर जान गवांने वाले सिंचाई कर्मचारी धर्मपाल (58) का पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पति की मौत के सदमे से पत्नी बेहोश हो गई। ब्लडप्रेशर से पीड़ित होने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। किसी तरह से उनको होश में लाया गया।
विज्ञापन



बता दें शहर के तहसील रोड निवासी धर्मपाल औंग में सींचपाल थे। वह सोमवार सुबह घर से ड्यूटी पर जाने को रवाना हुए थे। उनका मोबाइल शाम को बंद हो गया था। परिजनाें को बिंदकी जीआरपी चौकी ने मंगलवार को कंसपुर गुगौली रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने की खबर दी थी।

परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव घर ले जाया गया। ब्लडप्रेशर रोग से पीड़ित पत्नी संगीता पति का शव देखते ही बेहोश हो गई। पास के नर्सिंग होम से चिकित्सक पहुंचे और किसी तरह से होश में लाया गया। उनकी बेटियों सुचेता और सुजाता, बेटे अनुज का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। सुचेता की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें