फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनेभर से मोटर फुंकी, पीने के पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। ब्लाक क्षेत्र के यमुना तटवर्ती के गांव दपसौरा की पानी टंकी की मोटर एक महीने से खराब है। हैंडपंप भी गंदा पानी दे रहे हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में महिलाओं को दूर दराज जाकर पानी के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के मजरे नारायण डेरा, गज्जा का डेरा के लोगों को ज्यादा परेशानी है। बृजराज सिंह, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, रमेश कुमार ने बताया कि शिकायत के बावजूद मोटर ठीक नहीं कराई जा रही है। अवर अभियंता जल निगम पीसी पटेल ने बताया कि मरम्मत के लिए धनराशि न से मोटर ठीक नहीं हो पाई है। इसी सप्ताह में मोटर ठीक कराकर जलापूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें