फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत तीन को कारण बताओ नोटिस

Sat, 19 Oct 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत तीन को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

-असोथर, भिटौरा ब्लाक में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण न शुरू होने पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिलाधिकारी ने जिला पोषण समिति एवं कनवर्जेंस विभागों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने स्वीकृति के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण न शुरू होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीडीओ असोथर और भिटौरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण के लिए शासन से माह-मार्च 2024 में स्वीकृत होने के बाद ब्लाक भिटौरा, असोथर में स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुए। डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि पोषण ट्रैकर में शत प्रतिशत फीडिंग कराएं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण चरणबद्ध तरीके से जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। सीडीपीओ खजुहा को ब्लॉक के 10 अतिकुपोषित बच्चों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें