थरियांव। बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में शुक्रवार को मौत हो गई। चचेरे भाई ने संपत्ति की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के करियामऊ गांव निवासी चंद्रपाल (54) अविवाहित थे। वह छोटे भाई छोटा के परिवार के साथ कई साल से रहते थे। छोटा ने बताया कि भाई चंद्रपाल काफी दिनों से बीमार थे। बीमारी का इलाज भी चल रहा था। बीमारी से भोर के समय उनकी मौत हो गई। वह भी एक माह से बीमार चल रहा है। दिवंगत के चचेरे भाई मनोज ने मौत की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। उसने बताया कि चंद्रपाल के हिस्से में पांच बीघा जमीन थी। जमीन के लालच में चंद्रपाल की हत्या की गई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि पारिवारिक भाई की शिकायत पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।