फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वर्चस्व की रंजिश में पत्नी संग जा रहे हिस्ट्रीशीटर पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वर्चस्व की रंजिश में पत्नी संग बाइक से जा रहे हिस्ट्रीशीटर पर तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को तीनों के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के सेवरामऊ गांव में हिस्ट्रीशीटर मनेंद्र मिश्रा और संगम दुबे के बीच वर्चस्व को लेकर रंजिश है। मनेंद्र मिश्रा की पत्नी पारुल देवी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को पति के साथ बाइक से सुकेती गांव से घर लौट रही थी। गांव में घुसते ही खेसहन गांव निवासी संगम दुबे और विमल तिवारी ने सेवरामऊ निवासी साथी बीरू द्विवेदी के साथ उन्हें देखते ही फायरिंग कर दी।
पहली गोली से बचने के बाद आरोपियों ने पीछा कर दोबारा फायर किया। किसी तरह जान बचाकर दोनों घर पहुंचे। पुलिस ने मौके की जांच की।थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। करीब दो माह पहले संगम दुबे को हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाई के साथ पीटा था। हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें