खागा। हसनपुर अकोड़िया के कुशियारीपुर मोड़ पर चोर दुकानों की दीवार तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर ले गए। शटर में तेजाब डालकर उसे भी खराब करने की कोशिश की। दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली खागा क्षेत्र के उमरा गांव निवासी मान सिंह ने बताया कि कुशियारीपुर मोड़ के पास उनकी दस दुकानें हैं। वह शनिवार को घूमते हुए दुकानों को देखने के लिए पहुंचे। दुकान की दीवार को पीछे से तोड़कर उसमें रखे तीन तख्त, दो प्लाई बोर्ड, ड्रम समेत कई सामान चोरी हो गए। तेजाब डालकर शटर को भी खराब कर दिया गया है। दुकान मालिक ने शिकायत की है। खागा इंस्पेक्टर हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।