फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी ने बैडमिंटन सिंगल में मारी बाजी

Thu, 05 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामा अग्रहरि महिला महाविद्यालय में बैडमिंटन व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन सिंगल में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



महिला महाविद्यालय में प्रबंधक विकास गुप्ता की देखरेख में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सिंगल मुकाबले में बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी विजेता बनीं। डबल मुकाबले में शिवानी और समीक्षा की जोड़ी ने बाजी मारी।

 
प्रबंधक ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहने के साथ धन, शोहरत सभी कुछ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अन्य छात्राओं से भी खेल से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला, छोटेलाल कुशवाहा, गीता मिश्रा, सरिता पांडेय, सूफिया सिद्दीकी, वंदना सिंह, रागिनी सिंह, राघवेंद्र सिंह, राघवेंद्र रस्तोगी, पूजा शुक्ला, अंकिता सिंह, पंकज श्रीवास्तव, उत्तम कुमार बाजपेई, विश्वेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें