फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसैनिकों ने जुलूस निकाला

Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिव सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के शहजादपुर और बहादुरपुर मोहल्ले के किसानों ने शनिवार को शिवसैनिकों के साथ जुलूस निकाला। ये मुआवजे की मांग कर रहे थे। तहसील में किसी अफसर के न मिलने पर सभी कोतवाली पहुंचे। वहां समाधान दिवस में ज्ञापन सौंपकर राहत दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


शिवसेना के तहसील प्रमुख जुगेश सिंह के नेतृत्व में किसान गुड्डू सिंह, शीतल सिंह, रमेश सिंह, हरिओम मिश्र, अंगद सिंह, रविप्रकाश सिंह, रघवेंद्र प्रताप सिंह, गोलू सिंह ने प्रदर्शन किया। जुगेश ने बताया कि अभी तक किसानों को पिछली ओलावृष्टि व सूखे का मुआवजा नहीं मिला है। साहूकारों से कर्ज लेकर फसल बोई थी। इससे किसान कर्ज में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें