फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपार की लड़ाई के लिए शिक्षामित्र तैयार

Wed, 26 Jul 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
नहर कालोनी में धरना देते शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने समायोजन रद्द होने पर किसी भी हद पर उतरकर लड़ाई लड़ने का ऐलान कर किया है। बुधवार को नहर कालोनी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शिक्षामित्रों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह जाटों की तर्ज पर आंदोलन चलाएंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने गुरुवार को समायोजन रद्द होने से प्रभावित शिक्षामित्रों को नहर कालोनी बुलाया है।
विज्ञापन


जिले में 2394 शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक पद पर हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से इन सभी की सेवा पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। वर्तमान समय में यह शिक्षामित्र भी नहीं हैं। ऐसे में उनका दबाव शिक्षामित्र का पद बहाल करा समान कार्य का समान वेतन का नियम लागू कराने पर है। इसी के साथ अधिनियम में बदलाव कराकर पुन: सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल करना लक्ष्य है। इन्हीं मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया। पहले दिन धरने में शिक्षामित्रों की संख्या कम रही। इसी लिए संगठन ने गुरुवार को शत प्रतिशत समायोजित शिक्षामित्रों को धरने में बुलाया है। अध्यक्षता करते हुए हुए जिलाध्यक्ष  ने कहा कि उनका सब कुछ लुट चुका है। प्रदेश के एक लाख 70 हजार परिवारों का भविष्य अंधकार में डूबने के कगार पर है। ऐसे में उनका आंदोलन किसी भी हद पर उतरकर चलाया जाना तय है। जरूरत पड़ी तो जाटों की तर्ज पर आंदोलन चलाने में शिक्षामित्र पीछे नहीं हटेंगे। संचालन जिला महामंत्री शिवकुमार यादव ने किया। धरने के बाद शिक्षामित्रों ने पटेलनगर चौराहे पर भी धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें