फोटो-49-शादीपुर रेलवे क्रासिंग पर पटरी में काम करते रेलवे कर्मी। संवाद
फतेहपुर। शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस कार्य के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से क्रॉसिंग को चौबीसों घंटे के लिए बंद कर दिया है। जानकारी के अभाव में दिनभर क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
घंटों इंतजार के बाद भी रास्ता न खुलने पर लोगों को मजबूरन लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरीपेशा लोगों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को हुई। कई लोग जाम में फंसकर परेशान नजर आए।
स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर ओवर हॉलिंग (जीर्णोद्धार) का कार्य कराया जा रहा है। इसी वजह से सुरक्षा के मद्देनजर शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग को 20 मई की शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा।
फोटो-49-शादीपुर रेलवे क्रासिंग पर पटरी में काम करते रेलवे कर्मी। संवाद