फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण की रफ्तार को लेकर व्यापार मंडल भड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। किशनपुर रोड पर चौक से लेकर रेलवे ओवर ब्रिज तक निर्माणाधीन नाले का काम अचानक बंद हो जाने पर लोग परेशान हैं। नाली बंद होने से बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। इस मामले में व्यापार मंडल ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल द्वारा पत्रकार वार्ता में बताया गया कि नाला निर्माण को लेकर कई लोग भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। अधिकांश लोगों ने अपने मकान खुद ही तोड़ दिए हैं, जबकि कई लोगों के मकान न टूटे हैं और न ही तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि
किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होगा। अगर ऐसा है तो संगठन इसकी लड़ाई लड़ेगा। अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को इस संबंध में एसडीएम खागा को ज्ञापन दिया जाएगा। समय पर नाला निर्माण का काम पूरा नहीं होता है तो आंदोलन के लिए व्यापारी बाध्य होगा। इस मौके पर अमिताभ शुक्ल, हाफिज अब्दुल, मनोज शुक्ल, प्रवीण पांडेय, अनुपम शुक्ल, धीरेंद्र प्रताप सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें