फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर विधायक आवास में सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में किशोरी के पिता ने अयाह शाह के भाजपा विधायक के आवास में भी बेटी के साथ घटना होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव की 12 वर्षीय पीड़ित किशोरी कक्षा छह की छात्रा है। वह 10 जून की सुबह जंगल जाने के दौरान गायब हो गई थी। परिजनों ने किशोरी की छोटी बहन से पूछताछ की और राधानगर निवासी संदीप को पकड़कर शाह चौकी पुलिस को सौंप दिया। संदीप ने घटना में साथी राहुल कश्यप का नाम भी कबूला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 10 जून को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 13 जून को किशोरी को गाजीपुर से बरामद कर लिया था।
पुलिस ने कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराए थे। 22 जून को किशोरी और उसके पिता ने एसपी से शिकायत की। पिता ने बताया कि बेटी ने संदीप, राहुल और शुभम गुप्ता निवासी राधा नगर पर अगवा करने और अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसका
विज्ञापन

आरोप है कि विवेचक ने गलत बयान दर्ज किए। इसी कारण दुष्कर्म की धाराएं मुकदमे में नहीं जोड़ी गईं। पिता ने धाराएं बढ़ाने और विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को वायरल एक वीडियो में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी शुभम गुप्ता ने एक रात बेटी के साथ जिस घर में घटना की, उसे अयाह शाह के भाजपा विधायक विकास गुप्ता उर्फ बबलू का बताया था।
---------
कोट
एसपी सतपाल अंतिल ने बताया विवेचक शाह चौकी इंचार्ज अमित सिंह के खिलाफ जांच बैठाई गई है। मामले में किशोरी के दोबारा बयान दर्ज कराए जाएंगे। जांच थानाध्यक्ष को सौंपकर फील्ड यूनिट और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
----
विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि वह आरोपियों को जानते तक नहीं है। उनके आवास पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। प्रशासन कभी भी चेक कर सकता है। उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें