फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरलोडिंग पर सात वाहन सीज, 5.72 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ रविवार तड़के खनन और परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इसमें सात वाहनों को सीज किया गया है। साथ ही कुल 5.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

खनन विभाग ने धाता क्षेत्र से दो, हुसैनगंज से तीन और किशनपुर क्षेत्र से एक ट्रक को ओवरलोडिंग के आरोप में सीज करते हुए 3.72 लाख रुपये वसूले गए हैं। परिवहन विभाग ने धाता क्षेत्र में दो ट्रकों को सीज किया। इन पर जिला टास्क फोर्स ने एमवी एक्ट के तहत दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में ओवरलोडिंग न्यूनतम स्तर तक पहुंच चुका है। खनन, जिला टास्क फोर्स और परिवहन विभाग अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही हैं। रविवार को सात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर नहीं लग रहा जुर्माना
बांदा की ओर से आने वाले ट्रक जिंदपुर टोल प्लाजा से होकर जिले में प्रवेश करते हैं। नियम है कि टोल प्लाजा पर वाहनों की तौल की जाए और ओवरलोड होने पर तुरंत जुर्माना लगाया जाए। हालांकि ऐसा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें