फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: काटे जा रहे पेड़ की डाल गिरने से किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-41-महेंद्र सिंह। स्रोत परिजन - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
धाता। हाईटेंशन लाइन के नीचे से गुजरे तार के नीचे आने वाले पेड़ की कटाई के दौरान डाल टूट गई। इससे किसान महेंद्र सिंह (55) की रविवार को दबकर मौत हो गई। परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

किसान महेंद्र थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ला ठाकुर दरियाव सिंह दक्षिणी खात के निवासी थे। वे सुबह नलकूप पर गए थे। यहां से हाईटेंशन लाइन से नीचे से तार (दूसरी लाइन) निकले हैं। इन तारों से पेड़ों की डाल काटकर हटाई जा रही थी।
वह नलकूप से खेत में काटे जा रहे पीपल के पेड़ को संभाल कर काटने की बात कर्मियों से कहकर लौट रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि तभी कर्मियों की लापरवाही से पेड़ की बड़ी डाल टूटकर महेंद्र सिंह पर गिर गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटा अभिषेक सिंह बंगलुरू स्थित एक कंपनी में इंजीनियर है। परिजन उसके आने का इंतजार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर पेड़ की डाल काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-41-महेंद्र सिंह। स्रोत परिजन- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें