फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए बिके सात पर्चे

Wed, 10 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य पद के लिए मंगलवार को सिर्फ दो दावेदार सामने आए। इनमें से एक पर्चा भाजपा व दूसरा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के रूप में खरीदा गया। अब तक दो दिन में एमएलसी बनने को कुल सात लोग सामने आए हैं। इनमें भी दो दावेदार पति-पत्नी हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन फार्म की बिक्री की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। यह 15 फरवरी तक चलनी है।

पहले दिन बसपा से अशोक कटियार, सपा से दिलीप सिंह यादव, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मेें दिलीप सिंह की पत्नी मिथलेश यादव, सपा से निष्कासित पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव व सपा से ही लाल सिंह तोमर के नाम से नामांकन फार्म खरीदे गए थे।

इसका जिक्र बाकायदा जिला निर्वाचन कार्यालय के रजिस्टर में दर्ज है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला की देखरेख में दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक प्रक्रिया चली।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट कर्मी दावेदारों का इंतजार करते देखे गए।  भाजपा से अनिल गुप्ता चार्ली व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से विष्णुकांत मिश्रा ने मंगलवार को पर्चा खरीदा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें