फतेहपुर। कलक्ट्रेट में अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शनिवार की शाम सिविल बार एसोसिएशन हाल में वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मानित किए गए। वरिष्ठ अधिवक्ता मो. असलम शेरखान एडवोकेट की तरफ से बार एसोसिएशन का पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराज उमराव नेृवरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र और नए कानून की किताबें भेंट किया।
कलक्ट्रेट में वरिष्ठ अधिवक्ता मो. असलम शेरखान ने 50 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित कर 250 अधिवक्ताओं को नये कानूनों( मेजर एक्ट) की पुस्तकें वितरित की। इसके साथ अधिक्ताओं ने बैंड बांधकर अधिवक्ता परिवार में सम्मिलित किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता दबे कुचलों को न्याय दिलाने की अहम भूमिका का निर्वहन करता है। अधिवक्ता समाज से आशा है कि समाज के दबे कुचले लोगों की कानूनी मदद में पीछे नहीं रहेंगे।
समारोह में अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा एडवोकेट, महामंत्री बचानीलाल, पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा, प्रेम शंकर द्विवेदी, हितेंद्र बहादुर सिंह, हंसराज सिंह गुड्डू, जियाउल खान, मंमनून अहमद, प्रवीण द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।