फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रक्षाबंधन से बाजारों में आई रौनक, बहनों ने शुरू की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन नजदीक है। इसको लेकर शहर की दुकानें सज गई हैं। चौक बाजार से लेकर अन्य इलाकों में राखी की सैकड़ों दुकानें लग गई हैं। इस बार बाजार में एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। रामलला और राम मंदिर वाली राखी आकर्षण का केंद्र हैं। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। वह भाईयों के लिए चुनिंदा राखी खरीद रही हैं। कुछ बहनें आम तो कुछ बहनें खास तरह की राखी खरीद रही हैं। इसमें धागे वाली राखी, जर्कन राखी, रुद्राक्ष राखी, स्टोन एंड डायमंड और सोने-चांदी की राखी शामिल हैं। बाजार में 10 रुपए से लेकर 40 रुपए तक की राखी की ज्यादा डिमांड है। इसके अलावा 10 फीसदी लोग महंगी राखी खरीद रहे हैं। कुछ लोग चांदी की राखी भी खरीद रहे हैं। सोने की राखी की डिमांड चुनिंदा है।
विज्ञापन

पांच रुपए से लेकर 400 रुपये तक की राखी
बाजार में पांच रुपए से लेकर 400 रुपये तक की राखी मौजूद हैं। इनमें से 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक की राखी की बिक्री ज्यादा है। ये सामान्य धागों से बनी राखियां होती हैं। इनके अलावा रुद्राक्ष राखी 100 से 120 रुपये, जर्कन राखी 250 रुपये, अमेरिकन स्टोन एंड डायमंड राखी 400 रुपये तक हैं।
सोने चांदी की भी बिक रही राखियां
सर्राफा दुकानों में सोने-चांदी की भी राखी उपलब्ध हैं। चांदी की राखी 500 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक की हैं। सोने की राखी की शुरुआत तकरीबन 60 हजार रुपए से लेकर ऑन डिमांड है। हालांकि इनकी मांग कम है। ये ऑर्डर देने पर बनाई जाती हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी
बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी बाजार में मौजूद हैं। ये राखी आजकल ट्रेंडिग कार्टून्स के कैरेक्टर्स पर बनाई गई हैं। इनमें मोटू-पतलू, बेन-टेन, डोरेमॉन, हनुमान और भीम कैरेक्टर वाली राखियां ज्यादा हैं।
बहनें स्पीड पोस्ट कर रहीं राखी
बहनों की राखी भाईयों तक पहुंचाने में डाकघर अहम भूमिका निभा रहा है। जिन बहनों के भाई दूर रहते हैं, वह राखी खरीदकर स्पीड पोस्ट कर रही हैं। करीब एक सप्ताह पहले से राखी भेजने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें