फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने मदद के लिए भेजे 6.12 करोड़

Thu, 16 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बर्बादी से परेशान किसानों को राहत के लिए जिला शासन को छह करोड़ 12 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि शासन की ओर से भेजी गई है। इसमें सदर तहसील को 97,66,800 रुपये, बिंदकी तहसील को 4,49,61,400 रुपये और खागा तहसील को 65,45,800 रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन


बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल से किसान टूट गया है। लगातार सदमे से मौतें और आत्महत्याओं की खबरें आ रही हैं। पीड़ित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए शासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत फसलों का सर्वे कराकर मदद भी भेजी जा रही है। अब तक तीनों तहसीलों में शासन से 11 करोड़ 89 लाख छह हजार रुपये भेजे जा चुके हैं।

इसमें सदर तहसील में 3,16,24,200 रुपये प्रभावित किसानों के लिए दिए गए हैं। इसी प्रकार बिंदकी तहसील में छह करोड़ 95 लाख 45 हजार रुपये और खागा तहसील में 1,77,36,200 रुपये मुआवजे की धनराशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


एडीएम केपी यादव ने बताया कि शासन की मंशानुरूप किसानों को फसल बर्बादी की मुआवजा वितरित कराया जा रहा है। मुआवजा वितरण मेें हीला हवाली करने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खखरेरू प्रतिनिधि के अनुसार,  खागा तहसील क्षेत्र के शिवपुरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कैंप लगाकर एक दर्जन गांव के करीब 1100 किसानों को चेक दी गई, जिसमें करीब 21 लाख रुपये किसानों चेक के माध्यम से दिया गया। इस मौके पर एक दर्जन सपाई मौजूद रहे।

एसडीएम बलराम सिंह के नेतृत्व में शिवपुरी, अइमापुर, हकीमपुर खंतवा, मानूपुर, सूदनपुर, रहमतपुर, भदौहा, बदनमऊ, तारापर, धौरहरा गांव के 1100 किसानों को  गांव में कैंप लगाकर चेक बांटी गई, जिसमें 21 लाख रुपये वितरित किए गए। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजकुमार चौधरी, कानूनगो महेंद्र त्रिपाठी व अमरपाल, विधान सभा अध्यक्ष तौफीक अहमद, अमर शहीद कंचन सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक दयाल शरण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें