फतेहपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 24 और 25 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 18 नवंबर को दोपहर तीन बजे शहर के शांतिनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 21 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने की इच्छुक जूनियर खिलाड़ी आधार कार्ड, नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। चयन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आयोजन स्थल पर जीवन रक्षक राजकुमार यादव से संपर्क किया जा सकता है।