फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जानवर को देख चालक ने रोकी रोडवेज बस, पीछे से भिड़ी कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग/चौडगरा(फतेहपुर)। औंग थाना क्षेत्र के हाईवे पर दुर्गागंज के पास सोमवार सुबह सड़क पर जानवर देखकर कानपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस के चालक ने ब्रेक लगा दी। इस पर पीछे से आ रही कार जा भिड़ी। बैलून खुलने से बड़ा हादसा बच गया। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। ये सभी कानपुर के श्यामनगर निवासी हैं। महाकुंभ में स्नान कर लाैट रहे थे।
विज्ञापन

कानपुर के श्यामनगर निवासी शशांक भार्गव की पत्नी वृतिका भार्गव (35), भानु भार्गव (30), मां रजनी भार्गव (65), राघव (7) और कृष्ण (4) के साथ शनिवार को कार से प्रयागराज गए थे। संगम में स्नान कर सोमवार सुबह लौट रहे थे। औंग क्षेत्र के हाईवे पर दुर्गागंज के पास एक होटल के सामने वाहन खड़े थे। भानु ने दाहिने साइड से कार निकालनी चाही। उसी समय आगे चल रही बस के चालक ने ब्रेक लगा दी। इसमें भानु और भाभी वृतिका के सिर और आंख में गंभीर चोट लगने से कानपुर रेफर किया गया।
राघव और उसकी दादी के सिर पर चोट आई। वहीं, अन्य को मामूली चोट हैं। टकराने के बाद कार के बैलून खुल गए। इससे बड़ा हादसा टल गया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि पीछे आ रही तेज रफ्तार कार बस से जा भिड़ी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। कार सवार कुंभ प्रयागराज से कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


इनसेट
लगातार वाहन चलाना और पैदल चलने से हुई थकान
भानु ने बताया कि वह कार चला रहे थे। शनिवार को भी 12 घंटे से अधिक सफर तय करके प्रयागराज पहुंचे। वहां पर स्नान करने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ा। उसके बाद प्रयागराज से लगातार वाहन चला रहे थे। उन्हें चलाते हुए झपकी आई और बस के पीछे कार जा घुसी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें