फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज सेक्टर प्रभारी बने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद बसपा ने संगठन के स्थानीय मुखिया को बदल दिया है। प्रयागराज के सेक्टर प्रभारी नीरज पासी को अब फतेहपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नई ताजपोशी पर बसपाइयों में खुशी है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क में गुरुवार बसपा के नए जिलाध्यक्ष नीरज पासी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मनोनीत जिलाध्यक्ष ने सभी को भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत वजूद देने के लिए वह कोई कसर नहीं उठा रखेंगे। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी अभिषेक गौतम, विधानसभा अध्यक्ष पीके गौतम, शोएब अहमद अरबी, मान सिंह लोधी, राजेश कुमार पाटिल भी मौजूद रहे।
साढ़े पांच महीने जिलाध्यक्ष रह सके सीताराम
फतेहपुर। बसपा ने पिछले साल 31 अगस्त को जिलाध्यक्ष पद पर विवेक गौतम माधुरे को मनोनीत किया था। 14 फरवरी को पार्टी संगठन ने विवेक को हटाकर पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम को संगठन की कमान सौंपी थी। महज साढ़े 5 महीने में जिलाध्यक्ष बदले जाने के पीछे पंचायत चुनाव को कारण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों की माने तो पार्टी से उम्मीदवार खड़ा करने से लेकर सामने आए नतीजे ही इस बदलाव की वजह बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें