फाइल फोटो 27- रामजीत निषाद
- श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राॅली में 19 अगस्त को बस ने मारी थी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में 19 अगस्त की रात श्रद्धालुओं भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली में बस की टक्कर से घायल एक और श्रद्धालु की इलाज दौरान मौत हो गई। इसके पहले एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।
थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव से करीब 30 लोग 19 अगस्त की दोपहर तीन बजे ट्रैक्टर से चित्रकूट कामतानाथ दर्शन व भंडारा कराने गए थे। हादसे में 70 वर्षीय गयादीन निषाद की मौत हो गई थी। घायल सेवरामऊ गांव के रामजीत निषाद (55) का कानपुर में इलाज चल रहा था। उनकी मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचा। रामजीत किसान थे। हादसे से पत्नी फूलदुलारी व परिवार का हाल बेहाल हो गया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिजन ने खेत पर शव का अंतिम संस्कार किया है।