फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड धूप ने झुलसाया, बैरी हुई दोपहरी

Fri, 20 May 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी बस स्टॉप में मुंह में कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेज धूप और लू के थपेड़े हर किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। आसमान से बरस रही आग ने जहां लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। वहीं बिजली और पानी का जबरदस्त संकट खड़ा हो गया है। पड़ रही प्रचंड गर्मी से मानव ही नहीं जीव जंतु भी बेहाल है। पारा प्रतिदिन आसमान छू रहा है।
विज्ञापन



गुरुवार को दिनभर जबरदस्त गर्मी पड़ी, जिससे हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। दोपहर में बिजली कटौती होने से दोपहर काटना मुश्किल हो गया। ऐसे में इनवर्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए, जिससे हाथ वाले पंखा का लोगों ने सहारा लिया। दोपहर में सड़कों में सन्नाटा छाया रहा। जरूरी काम पर ही लोग अंगोछा मुह में बांधकर निकले। जूस, आइसक्रीम की दुकानों में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें