फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इनामी बबलू की तलाश तेज, कोर्ट में आत्मसमर्पण की उम्मीद

विज्ञापन
फोटो-52-इनामी बबलू सिंह। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म और सामूहिक छेड़छाड़ के मामले में फरार एक लाख के इनामी बबलू सिंह की तलाश में पुलिस टीमों के हाथ 10 दिन बाद भी खाली हैं। पुलिस ने उसके करीबियों के घरों पर दबिश दी है। अब जिला कोर्ट में बृहस्पतिवार को उसके आत्मसमर्पण की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती 24 अप्रैल को मंगेतर के साथ घूमने निकली थी। आरोप है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बबलू के साथी युवराज ने दुष्कर्म किया। बबलू सिंह और ललित सिंह ने युवती के साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूले।

एडीजी प्रयागराज की ओर से बबलू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसने दूसरी बार कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है और बृहस्पतिवार को पेशी की तारीख तय है। पुलिस को उम्मीद है कि वह आत्मसमर्पण कर सकता है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमें सक्रिय हैं। कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने मंगलवार रात उसके कई करीबियों के ठिकानों पर दबिश देकर दबाव बनाया है।
विज्ञापन


चेतावनी के बाद बस्ती में मौर्य समाज के नेता हाउस अरेस्ट
बस्ती जिले के रहने वाले चंद्रगुप्त मौर्या को पुलिस ने बुधवार को हाउस अरेस्ट किया है। उन्होंने इनामी आरोपी के एनकाउंटर पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया।


ललित-युवराज की जमानत अर्जी अब तक दाखिल नहीं
दुष्कर्म और सामूहिक छेड़छाड़ के मामले में जेल में बंद ललित और युवराज की ओर से अभी तक न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दोनों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और जेल में उनसे मिलने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है।


वायरल वीडियो पर एसपी बोले- पीड़िता की निजता सर्वोपरि
दुष्कर्म पीड़िता के मंगेतर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया और परिवार पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और सुरक्षा कारणों से पीड़िता की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बाहरी लोगों की मुलाकात सीमित की गई है। पीड़िता के पक्ष में कानूनी व चिकित्सकीय कार्रवाई और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है।

फोटो-52-इनामी बबलू सिंह। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें