फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सांड़ की टक्कर से गिरे युवक को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार रात साइकिल सवार फैक्टरी कर्मी पर सांड़ ने हमला कर दिया। सड़क पर गिरने के बाद युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी सुनील कुमार (26) मलवां थाने के सौंरा स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह मंगलवार रात ड्यूटी खत्म कर सौंरा स्थित कमरे की ओर जा रहा था। हाईवे पर सौंरा के पास पीछे से आए सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।
इसी दौरान कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया और मौके से निकल गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता शिव प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें