हसवा । थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में सीओ रामप्रकाश व थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया। मुख्य मार्गों पर बैरियर लगा कर गांव को सील किया गया। प्रशासन ने संक्रमित युवक के घर पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। उसकी टेबल हिस्ट्री जानने की कोशिश की। परिजनों ने बताया कि पांच मई को युवक अपने मोटरसाइकिल से मुंबई से चला था।
वह 8 मई फतेहपुर जनपद पहुंचा । गांव वालों के विरोध पर अपने गांव फरीदपुर नहीं घुस पाया था। गांव के लोगों ने बताया कि अपनी जांच पड़ताल नेवालापुर सेंटर में करवाए, फिर गांव आए, जहां पर राकेश की 12 मई को रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन दुबारा जांच में 18 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके अलावा ग्राम प्रधान ग्राम जयसिंह, सचिव अरूण कैथल ने इसके पहले भी घर घर सैनिटाइज करवाया।