कोर्राकनक गांव में अनाज के साथ समाजसेवी
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। विकास खंड असोथर के कोर्राकनक गांव में नवयुवकों व समाजसेवियों ने जाग रहा है सनातनी राष्ट्रवादी संगठन के बैनर तले कोर्राकनक गांव में घर- घर जाकर किसानों व गांव वालों से अनाज इकठ्ठा किया। इसके बाद उसे जिलाधिकारी राहत कोष में प्रदान किया गया। करबी 1240 किग्रा गेहूं और 260 किग्रा चावल यानी कुल 15 क्विंटल अनाज दिया गया।
संगठन के संस्थापक रामजीत सिंह को एसडीएम की ओर से बना प्रशस्तिपत्र क्षेत्रीय लेखपाल राम सोहावन ने सौंपा। इस मौके पर संजय सिंह हाड़ा, विश्ववीर सिंह, अनुरोध सिंह, शिवशंकर त्रिवेदी, सुभाष चंद्र शर्मा, सचिन सिंह, अंबुज सिंह, उत्कर्ष सिंह, हरिओम सिंह, कुबेर सिंह आदि मौजूद रहे।