फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों में कई तीमारदार देखकर भड़के एसडीएम

Thu, 04 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर एसडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सदर अस्पताल की ओपीडी में उन्हें तीन डॉक्टर अनुपस्थिति मिले। इस पर उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। आईपीडी के निरीक्षण में एक-एक मरीज के साथ कई-कई तीमारदार देखकर भड़के एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन से एक मरीज के साथ एक तीमारदार की नसीहत का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि तीमारदारों के लिए रैन बसेरा खुलवाया जाए, ताकि उन्हें आईपीडी में भीड़ लगाने का मौका न मिल सके।
विज्ञापन


डीएम राजीव रौतेला के निरीक्षण के ठीक दूसरे दिन जिले के सबसे बड़े अस्पताल पहुंचे एसडीएम ने इमरजेंसी से लेकर हरेक सेवा पर नजरें दौड़ाईं। ओपीडी में उन्हें सर्जन डॉ. नरेश कुमार व रवि आनंद चैंबर में नहीं मिले। इस पर सीएमएस डॉ. एके मिश्र से सवाल जवाब किए। इसके बाद वह सीधे रेडियोलाजी विभाग पहुंचे। यहां पर रेडियोलाजिस्ट डॉ. मनु गोपाल नहीं मिले।
इस पर इन तीनों डॉक्टरों का एक-एक दिन का वेतन काटने के साथ प्रतिकूल प्रवृष्टि देने की बात कही। सीएमएस से कहा कि समय के पाबंद न रहने वाले डॉक्टरों समेत अन्य स्टाफ पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


यहां से सीधे पुरुष व महिला वार्ड का हाल जानने पहुंचे एसडीएम ने मरीजों से मिल रहीं सेवाओं की हकीकत जानीं। वहीं तीमारदारों की भीड़ देख कर वह खफा भी हुए। इस पर सीएमएस ने कहा कि मना करने के बावजूद तीमारदार मानने को तैयार नहीं हैं। इस पर एसडीएम ने कहा कि तीमारदारों के लिए रैन बसेरा की सेवाएं व्यवस्थिति की जाएं, जिससे उन्हें वहां रुकने में किसी प्रकार की तकलीफ न हो।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने जिला महिला अस्पताल का भी हाल जाना और सेवाओं को बेहतर तरीके से मुहैया कराने के लिए महिला सीएमएस डॉ. रेखारानी को जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें