फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का ग्रामीणों ने बंद कराया काम

Thu, 04 Feb 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोहिया समग्र गांव में बन रहे संपर्क मार्ग पर मानकविहीन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर काम बंद करा दिया। जिला पंचायत सदस्य सुखराज निषाद व ग्राम प्रधान लालचंद्र निषाद ने बताया कि मुंजी कुंआ से जरौली गांव के संपर्क मार्ग का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


ठेकेदार निर्माण सामग्री मानक के अनुसार नहीं लगा रहा है। सड़क का निर्माण मानक विहीन होगा तो ग्रामीणों के साथ डीएम से मिला जाएगा और ठेकेदार की शिकायत की जाएगी। इस मौके पर लल्लू, राजू नेता, रामभवन, मोहन, जगदंबा, हेमराज, चंद्रमोहन, मुकुट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें