फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिंदपुर टोल प्लाजा पर भाकियू की तिरंगा यात्रा में मारपीट

विज्ञापन
फोटो-02-जिंदपुर टोल प्लाजा में हंगामा करते किसान। संवाद
विज्ञापन
ललौली (फतेहपुर)। जिंदपुर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की तिरंगा यात्रा के दौरान हंगामा और मारपीट हो गई। मारपीट में चार टोल कर्मचारी घायल हो गए। इस दौरान कुछ देर तक टोल संचालन भी बाधित रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संगठन मंत्री बच्ची लाल फौजी की अगुआई में निकली तिरंगा यात्रा बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे जिंदपुर टोल प्लाजा पहुंची। आरोप है कि रैली में शामिल कुछ लोगों ने टोल की लाइन में लगे बूम बैरियर तोड़कर बिना शुल्क दिए वाहनों को निकालने की कोशिश की। टोल कर्मियों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
इससे टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। टोल संचालक अंश जायसवाल ने आरोप लगाया कि रैली में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

घटना के दौरान कई वाहन बिना टोल शुल्क दिए निकल गए। इससे संचालन प्रभावित हुआ। आरोप है कि पुलिस और शाह चौकी के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे फिर भी कर्मचारियों के साथ मारपीट होती रही।
कार्यवाहक थाना प्रभारी श्यामसुंदर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं सीओ जाफरगंज अवनीश कुमार ने पहुंचकर जांच की।

फोटो-02-जिंदपुर टोल प्लाजा में हंगामा करते किसान। संवाद

फोटो-02-जिंदपुर टोल प्लाजा में हंगामा करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें