फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रंजिश में स्कार्पियो सवारों ने युवक को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। रंजिश में स्कार्पियो सवार लोगों ने एक युवक को शुक्रवार शाम अगवा कर लिया। पुलिस हरकत में आई तो स्कार्पियो सवार उसे जंगल में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी कृष्ण कुमार भवानीपुर मार्ग पर जमीन कारोबारी की प्लाटिंग में नौकरी करता है। वह प्लाट पर शाम को बैठा था। काली स्कार्पियो सवार कई लोग पहुंचे और मारापीटा। इसके बाद तमंचे के बल पर स्कार्पियो में बैठाकर ले गए। आसपास के लोगों की सूचना पर कृष्ण कुमार का भाई अमित कुमार पहुंचा। उसने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली पुलिस नाकेबंदी कर जांच में जुटी। स्कार्पियो सवार युवक को रात को औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत खदरा रोड के पास जंगल में छोड़कर भाग निकले। कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कार्पियो सवारों से कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में अपहरण किया गया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक सकुशल मिला है। उसका मेडिकल कराया गया। भाई अमित कुमार की तहरीर पर सीटू यादव निवासी कटरा थाना जाफरगंज, अंशु निवासी हरीरामपुर थाना ललौली, वीरू पटेल निवासी शहबाजपुर कोतवाली बिंदकी व पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें