फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टैंकर से टकराए स्कॉर्पियो सवार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अकोढिय़ा मोड़ के पास शुक्रवार रात टैंकर और स्कॉर्पियो में भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

खागा कस्बे के विजयनगर मोहल्ला निवासी निखिल मिश्रा (22) की स्कॉर्पियो से खागा जीटी रोड चौराहा निवासी पीयूष मिश्रा (27) व मोनू (23) शुक्रवार रात हाईवे की ओर निकले थे। देर रात तीनों सवार लौट रहे थे। अकोढिय़ा गांव मोड़ के पास कानपुर की ओर से आ रहे टैंकर ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। वह डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीनों घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे, जहां पीयूष मिश्रा की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से पीयूष को कानपुर रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीयूष की मौत से मां उमा देवी, पत्नी शिवानी व दो बच्चों बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत मिश्र ने बताया कि टैंकर को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

........ ..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें