जीआईसी में विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते बीएसए विनय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज में 150 मॉडल लगाए गए। एक स्कूल का सिर्फ एक मॉडल लगाया गया। इनमें 20 मॉडल राज्य स्तर प्रदर्शनी में लगाने के लिए चुने गए। इन्हें बनाने वाले बच्चों को एक-एक हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएसए विनय कुमार ने किया। मुख्य अतिथि ने एक घंटे से अधिक का समय देकर मॉडलों का विधिवत निरीक्षण किया और बच्चों से मॉडल के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद चार सदस्यीय निर्णायक मंडल ने राज्य स्तर के लिए 20 मॉडल को अच्छा चुना। चयनित मॉडल बनाने वाले बच्चों में मीनाक्षी (राजकीय उमा चक्की), शिखा (मन्नालाल दीक्षित इंटर कालेज कोराईं), सुमित (सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज), तन्नू (राजकीय इंका फतेहपुर), सुमित पाल (सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार), दीपिका (गंगा सागर बालिका अमौली), रुचि मौर्या (जीजीआईसी फतेहपुर), कोमल देवी (मदर टेरेसा इंका हुसैनगंज), अंकित कुमार (सरस्वती विद्या मंदिर इंका सुल्तानगढ़), अंजली कुमारी (सुंदरमती बालिका राधानगर), रोजी बानो (आशा सिंह बालिका खागा), गौरव (सरस्वती विद्या मंदिर इंका वीआईपी रोड), अंकेश कुमार (राजकीय उमा मंसूरमोधनपुर), हर्ष पटेल (वंशगोपाल इंका रसूलपुर), आशीष कुमार (जीआईसी फतेहपुर), प्रशांत मणि (सरस्वती विद्या मंदिर देवीगंज), हर्ष सिंह (सीपीएस चित्रांशनगर), गौरव मौर्य (बाबू राधेश्याम इंका गोपालनगर), शोएब अहमद (महादेव इंका एकारी), आरती पटेल (जीजीआईसी फतेहपुर) हैं।
इन बीस छात्रों के मॉडल श्रेष्ठ पाए गए हैं। इस मौके पर जीआईसी प्रिंसिपल रामेंद्र सिंह, सहायक लेखा अधिकारी माध्यमिक आनंद विक्रम सिंह के अलावा शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।