फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पर स्कूल बस ने चार साल की बच्ची को कुचला, मौत

विज्ञापन
फोटो-24-रघुवंशपुरम कॉलेज की हादसास्थल पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
हसवा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा स्थित पीएनसी प्लांट के सामने बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बच्चों से भरी बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को हसवा चौकी में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के हरदासपुर थोन गांव निवासी राजेंद्र लोधी की बेटी काजल (4) मां सुनीता के साथ बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने घूरी बुजुर्ग गांव जा रही थी। बाइक पर सुनीता के साथ उनका भांजा राजकरन भी था। पीएनसी प्लांट के सामने दोनों को सड़क किनारे उतारने के बाद राजकरन बाइक में पेट्रोल भराने के लिए हाईवे पार चला गया।
इसी दौरान शहर से बच्चों को छोड़ने जा रही बाल मंदिर रघुवंशपुरम की स्कूल बस के चालक ने सड़क किनारे खड़ी काजल को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी को बस से कुचलते देख मां सुनीता चीख पड़ीं। राजकरन भी मौके पर पहुंचा और चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह मोबाइल पर बात करने का बहाना बनाकर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चौकी में खड़ी करा दी। इसके बाद दूसरी बस के जरिये बच्चों को उनके घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-24-रघुवंशपुरम कॉलेज की हादसास्थल पर खड़ी बस। संवाद

फोटो-24-रघुवंशपुरम कॉलेज की हादसास्थल पर खड़ी बस। संवाद

फोटो-24-रघुवंशपुरम कॉलेज की हादसास्थल पर खड़ी बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें