फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोडवेज की टक्कर से स्कूल बस खंदक में पलटी, छह बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। रोडवेज की टक्कर से स्कूल बस अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। बस में सवार छात्रों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर मार्ग पर दरवेसाबाद गांव के पास सोमवार सुबह फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से सीपीएस स्कूल बिंदकी की बस खंदक में पलट गई। हादसा देखकर भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने बस में मौजूद बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस ने बस सवार घरहीखेड़ा निवासी कक्षा सात के आर्यन विश्वकर्मा वर्ष पुत्र संदीप कुमार, अर्जित पटेल पुत्र अजय पटेल, आर्यन पटेल पुत्र मुकेश पटेल, कक्षा पांच के आर्यन सोनकर पुत्र जैनेंद्र सोनकर, कक्षा एक के आयुष पटेल पुत्र विवेक पटेल, कोरइया निवासी राजवर्धन को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से आयुष पटेल व राजवर्धन को मामूली चोट होने पर अभिभावक साथ घर ले गए।
विज्ञापन

कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी बच्चों की हालत ठीक है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें