फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भक्ति के रंग में रंगा सावन, शिवालयों में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
फोटो-22-तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। सावन के पहले सोमवार पर जिले के सभी शिवालयों में भक्तों की आस्था उमड़ पड़ी। शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में पूरे दिन हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। भोर पांच बजे मंदिर के पट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया गया। शाम तक श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे।
विज्ञापन

मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था रही। सुरक्षा की दृष्टि से महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को अलग-अलग प्रवेश कराकर व्यवस्थित ढंग से दर्शन और जलाभिषेक कराया गया।


थवईश्वर धाम में 20 हजार शिवभक्तों ने किए दर्शन
बहुआ। क्षेत्र के थवईश्वर धाम मंदिर में करीब 20 हजार शिवभक्तों ने भोलेबाबा के दर्शन कर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। भोर चार बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतारें बनवाईं। श्रद्धालुओं ने फूल, चंदन, धूप, अगरबत्ती, बेलपत्र, प्रसाद, दूध और जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन




गूढ़ेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
अमौली। सावन के प्रथम सोमवार पर नोन नदी किनारे स्थित चांदपुर के गूढ़ेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बेलपत्र, शहद, पुष्प, धतूरा सहित पूजन सामग्री अर्पित कर जलाभिषेक किया। हमीरपुर, कानपुर, बांदा समेत क्षेत्रीय गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भोर से ही कतार में लगकर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना की।

असोथर में कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत
असोथर। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर के नेतृत्व में सोमवार को कांवड़ियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र साहू, अनुज मिश्रा, नरेंद्र विक्रम, नरेंद्र सिंह बैस, प्रभाकर सिंह, राजेश अवस्थी, रविशंकर अवस्थी, रवि गुप्ता और धीरज साहू मौजूद रहे।

शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
धाता। क्षेत्र के शिवालयों में सोमवार को सुबह से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। कई लोगों ने घरों में रुद्राभिषेक का आयोजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उरई गांव निवासी शिवशंकर सिंह सुबह छह बजे कड़ा धाम से गंगाजल लेकर करीब 25 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर कभी पैदल तो कभी दौड़ते हुए लगभग चार घंटे में गांव पहुंचे और शिव प्रतिमा पर गंगाजल अर्पित किया।

गोधन देव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया पूजन
औंग। गोधरौली स्थित गोधन देव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। गोधन देव के नाम पर ही गोधरौली गांव का नामकरण हुआ है। यहां स्थित शिवलिंग भूमि से स्वयं प्रकट होने की मान्यता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबा मनोकामनाएं पूरी करते हैं। (संवाद)


ब्रह्ममुहूर्त में शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
जहानाबाद। कस्बे के शिवालयों में सोमवार को श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में जलाभिषेक किया। कस्बे की चारों दिशाओं में स्थित राजराजेश्वर बाबा, बलखंडेश्वर बाबा, कालेश्वर महादेव और सिद्धेश्वर बाबा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। इन शिवालयों में नंदी विराजमान नहीं हैं। सबसे प्राचीन सिद्ध धाम श्रीराजराजेश्वर मंदिर में भोर चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

फोटो-22-तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

फोटो-22-तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

फोटो-22-तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

फोटो-22-तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

फोटो-22-तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

फोटो-22-तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें