फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क निर्माण के लिए सत्याग्रहियों ने खून से लिखे पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खाागा/विजयीपुर। विजयीपुर-गाजीपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर नरैनी चौराहे पर पांचवें दिन शुक्रवार को धरने पर बैठे लोगों ने खून से पत्र लिखे। पत्र में सड़क निर्माण की मांग की गई है। यह पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित और ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर पांचवें दिन भी धरने पर बैठे। शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय गांवों के लोग धरने में मौजूद रहे। इसके बाद सभी ने खून से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखे। ताकि शासन तक ग्रामीणों का दर्द पहुंच सके।
इस मौके पर धर्मेंद्र दीक्षित, संदीप मौर्य, सुधीर सिंह, पप्पू सिंह, कुलवंत सिंह चौहान, नागेंद्र सिंह, नरैनी के रामबाबू तिवारी, आशू सिंह व लोधौरा, जगतपुर, बरौलिया, किशनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महामंत्री वेदप्रकाश अग्रवाल, विभू तिवारी आदि ने सत्याग्रह में भाग लिया। वहीं, धरने पर बैठे प्रवीण पांडेय की हालत में फिलहाल सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें