फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यायुक्त लूटकांड के खुलासे के करीब पुलिस, मलांव में हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन

- 20 सितंबर को गांव मलांव के पास जीतपाल की हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। थरियांव पुलिस सराफ लूट और हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। दो से तीन दिन में खुलासा कर सकती है। पुलिस ने कई दिनों से सराफ के बेटे और उसके दोस्तों को कस्टडी में ले रखा है।
विज्ञापन

20 सितंबर को चकीवा चौराहे से दुकान बंद कर घर जा रहे सराफ जीतपाल मौर्य की गांव मलांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गरीब चार लाख के जेवर लूट लिए गए थे। घटना के वक्त सराफ के साथ गांव का ही रहने वाला एक कारखाना कर्मी था, जिससे पूछताछ हो चुकी है। अब पुलिस चकीवा चौराहे पर कारखाना चलाने वाले की तलाश में जुटी है, लेकिन वह अभी तक मिल नहीं पाया है। घटना के दूसरे दिन सराफ के एक बेटे ने अपना मोबाइल तोड़ दिया था। पुलिस ने सराफ के बेटे और उसके दो दोस्तों को हिरासत में ले रखा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी उपेंद्रनाथ राय ने बताया कि दो से तीन दिन में घटना का खुलासा हो सकता है। पुलिस घटना के खुलासे के बहुत ही करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें