फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को विभिन्न शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने किया।
जंतु विज्ञान विभाग की ओर से जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता एवं संरक्षण विषय पर आयोजित क्विज में सारा फात्मा प्रथम, जेबा आफरीन द्वितीय और जोया तृतीय स्थान पर रहीं। संगीत विभाग की ओर से भजन और सेमी-क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
भजन प्रतियोगिता में ऋतु मौर्या प्रथम, कोपल गुप्ता द्वितीय और रानी विश्वकर्मा तृतीय रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में कोपल गुप्ता प्रथम, ऋतु मौर्या द्वितीय और श्रेया मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं।
हिंदी विभाग की ओर से युद्ध, शांति और मानवतावाद विषय पर कविता पाठ तथा सोशल मीडिया की भाषा और हिंदी का भविष्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कविता पाठ में श्रेया त्रिपाठी प्रथम, शशि बाला मौर्य द्वितीय और श्रुति तृतीय रहीं।
इस दौरान प्रोफेसर शकुंतला, लक्ष्मीना भारती, प्रशांत द्विवेदी, डॉ. चारू मिश्रा, डॉ. जिया तस्नीम, डॉ. ब्रजेश कुमार पाल, डॉ. चंद्रभूषण सिंह और डॉ. राजकुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
फोटो-08-प्रमाण पत्र के साथ छात्राएं साथ में महाविद्यालय की प्रोफेसर। स्रोत.स्वयं