फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की नई कमेटी में हारे बूथों को तरजीह

विज्ञापन
जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
सपा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए। शुक्रवार को शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए नई कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

51 सदस्यीय कमेटी में लोकसभा चुनाव में हारे बूथों के पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है। इससे कि आने वाले चुनाव में यह सभी बूथ मजबूत हो सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विफल साबित हुई है। अन्ना मवेशियों से किसान बर्बाद हो गए हैं। डीजल और पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। क्रय केंद्रों में तौल न होने से किसानों का गेहूं बारिश में भीगने से सड़ गया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि सब कुछ ठीक होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। उन्होंने सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें